होइए वही जो राम रचि राखा: यूपी में बीजेपी से लोकसभा टिकट मिलने के सवाल पर बृजभूषण
कैसरगंज (उत्तर प्रदेश) से सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने उन्हें फिर से बीजेपी से लोकसभा टिकट मिलने के सवाल पर कहा है, "होइए वही जो राम रचि राखा।" बीजेपी ने कैसरगंज से अब तक उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है। गौरतलब है कि भारतीय कुश्ती संघ के प्रमुख रहे बृजभूषण पर महिला पहलवानों ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था।
read more at हिन्दुस्तान


