राजस्थान में मेले में नगरपालिका कर्मचारी को पुलिस कॉन्स्टेबल ने जड़े कई थप्पड़
राजसमंद (राजस्थान) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है जिसमें एक पुलिस कॉन्स्टेबल मेले में नगरपालिका कर्मचारी को कई थप्पड़ जड़ते और उसे पीटते दिख रहा है। पालिकाकर्मी के मुताबिक, मेले में एक लॉरी वाले ने पुलिसकर्मी द्वारा परेशान किए जाने की शिकायत की और पुलिसकर्मी से इसके बारे में पूछने पर उसने मारपीट शुरू कर दी।
read more at Public


