Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यूपी में भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आज़ाद पर हुआ जानलेवा हमला, कमर को छूकर निकली गोली

short by नूतन कुमार गुप्ता / on Wednesday, 28 June, 2023
सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) में बुधवार को भीम आर्मी और आज़ाद समाज पार्टी के प्रमुख चंद्रशेखर आज़ाद पर कुछ हथियारबंद लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनके कार के काफिले पर कई राउंड फायरिंग की गई। इस हमले में एक गोली आज़ाद की कमर को छूकर निकल गई और उन्हें अस्पताल ले जाया गया है।