यूक्रेन में जंग लड़ रहे रूसी सैनिकों की पत्नियों ने उनकी वापसी को लेकर किया प्रदर्शन
यूक्रेन में जंग लड़ रहे रूसी सैनिकों की पत्नियों व परिजन ने रूस की राजधानी मॉस्को में उनकी वापसी को लेकर प्रदर्शन किया है। न्यूज़ एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, पुलिस ने इस प्रदर्शन को कवर कर रहे 20 पत्रकारों को हिरासत में लिया था जिन्हें बाद में छोड़ दिया गया। गौरतलब है, रूस-यूक्रेन के बीच फरवरी-2022 से युद्ध जारी है।
read more at Hindustan Times


