बिहार में ट्रक से टकराने के बाद पलटी जेडीयू विधायक की कार, विधायक सहित 5 लोग हुए घायल
समस्तीपुर (बिहार) में रविवार रात को ट्रक से टक्कर के बाद जेडीयू विधायक अमन भूषण हज़ारी की स्कॉर्पियो कार पलट गई जिसमें विधायक, उनके 2 सुरक्षाकर्मी, एक रिश्तेदार व ड्राइवर घायल हो गए। 'न्यूज़ 18' के मुताबिक, विधायक के हाथ में फ्रैक्चर हुआ है। सभी घायल अस्पताल में भर्ती हैं और बकौल रिपोर्ट्स, ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।
read more at हिन्दुस्तान


