Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बिहार में अपराधियों को पकड़वाने में मदद करने वाले को पुलिस देगी उस पर घोषित इनाम की पूरी राशि

short by उमंग शुक्ला / on Saturday, 14 October, 2023
बिहार पुलिस के एडीजी जितेंद्र सिंह गंगवार ने बताया है कि राज्य में अब अपराधियों को पकड़वाने में पुलिस की मदद करने वाले लोगों को उस अपराधी पर घोषित इनाम की पूरी राशि दी जाएगी। उन्होंने बताया कि अब बदमाशों पर एसपी रैंक के अधिकारी ₹25,000 व आईजी रैंक के अधिकारी ₹50,000 तक के इनाम की घोषणा कर सकते हैं।