यूपी में शादी न तय किए जाने से नाराज़ बेटे ने 60 वर्षीय मां पर फरसे से किए कई वार
अंबेडकरनगर (उत्तर प्रदेश) में शादी न तय किए जाने से नाराज़ एक शख्स ने कथित तौर पर अपनी 60 वर्षीय मां पर फरसे से कई वार किए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस ने गंभीर रूप से घायल हुई महिला को अस्पताल में भर्ती कराया है। मामले में पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
read more at हिन्दुस्तान


