केरल में 20 वर्षीय छात्र का शव हॉस्टल के बाथरूम में लटका मिलने के मामले की होगी सीबीआई जांच
केरल सरकार ने वायनाड में पशु चिकित्सा व पशु विज्ञान विश्वविद्यालय के 20 वर्षीय छात्र का शव हॉस्टल के बाथरूम में लटका मिलने के मामले की जांच सीबीआई को सौंपने का फैसला किया है। छात्र के परिजन ने सीएम पिनाराई विजयन से मुलाकात कर सीबीआई जांच की मांग की थी। गौरतलब है, छात्र का शव 18 फरवरी को मिला था।


