Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

राजस्थान के सभी सरकारी कार्यालयों में कर्मियों के जींस व टी-शर्ट पहनकर आने पर लगी रोक

short by खुशी / on Thursday, 4 April, 2024
राजस्थान सरकार ने सभी राजकीय कार्यालयों में अधिकारियों व कर्मियों के जींस, टी-शर्ट व अन्य अशोभनीय वेशभूषा में आने पर रोक लगा दी है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी किए गए एक आदेश के अनुसार, अधिकारियों व कर्मियों को राजकीय कार्यालयों में गरिमापूर्ण पोशाक पहनने व अनुशासन, शिष्टाचार और नैतिकता का पालन करने के लिए कहा गया है।