Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

क्या हैं बाढ़ की रियल टाइम जानकारी देने के लिए लॉन्च किए गए 'फ्लडवॉच' ऐप की विशेषताएं?

short by गुंजन कुमार गोस्वामी / on Thursday, 17 August, 2023
केंद्र सरकार ने बाढ़ प्रभावित इलाकों में स्थिति की रियल टाइम जानकारी देने के लिए गुरुवार को 'फ्लडवॉच' ऐप लॉन्च किया। फिलहाल यह ऐप 338 स्टेशनों से डेटा एकत्रित कर 23 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में बाढ़ की रियल टाइम जानकारी देगा। इस ऐप का मुख्य लक्ष्य मोबाइल पर बाढ़ संबंधित जानकारी और 7 दिन का पूर्वानुमान देना है।