Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बिहार में थानाध्यक्ष ने पुलिस स्टेशन में ली ₹40,000 की रिश्वत, रंगे हाथों पकड़ा गया

short by अनुज श्रीवास्तव / on Thursday, 29 June, 2023
लखीसराय (बिहार) के मेदनी चौकी थाने के थानाध्यक्ष रणधीर कुमार सिंह व उनके निजी ड्राइवर किरण कुमार को विजिलेंस विभाग की टीम ने थाना परिसर में ₹40,000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। एक महिला की ज़मीन पर अवैध कब्ज़ा रुकवाने के लिए रिश्वत मांगी गई थी। दोनों को पूछताछ के बाद कोर्ट में पेश किया गया।