मुंबई पुलिस ने ड्रग्स सप्लाई करने के आरोप में यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल को किया गिरफ्तार
मुंबई (महाराष्ट्र) पुलिस ने यूपी पुलिस के एक कॉन्स्टेबल को ड्रग तस्कर गैंग का हिस्सा होने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, बीते महीने 2-लोग मलाड इलाके में ₹1.67-करोड़ की डबल टाइगर हेरोइन और ₹1.5-लाख की मेफेड्रोन ड्रग के साथ पकड़े गए थे। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि ड्रग्स उन्हें यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल ने दी थी।


