Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

राजस्थान बीजेपी ने मुख्य सचिव पर राज्य सरकार की प्रतिनिधि की तरह काम करने का लगाया आरोप

short by अक्षत मित्तल / on Wednesday, 25 October, 2023
राजस्थान विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने आरोप लगाया है कि राज्य की मुख्य सचिव ऊषा शर्मा आचार संहिता लागू होने के बावजूद कांग्रेस सरकार के प्रतिनिधि के तौर पर काम कर रही हैं। नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ के नेतृत्व में बीजेपी प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर शर्मा को पद से हटाने की मांग की है।