Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यूपी में चप्पलों की माला पहनकर चुनाव प्रचार करता दिखा प्रत्याशी, मिला है चप्पल चुनाव निशान

short by उमंग शुक्ला / on Tuesday, 9 April, 2024
अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश) में गले में चप्पलों की माला पहनकर लोकसभा चुनाव का प्रचार करते पंडित केशव देव गौतम नामक निर्दलीय प्रत्याशी का वीडियो सामने आया है। चुनाव आयोग ने केशव को 'चप्पल' चुनाव निशान आवंटित किया है। बकौल रिपोर्ट्स, केशव एक आरटीआई कार्यकर्ता हैं और वह भारतीय हिंदू राष्ट्र सेना व भ्रष्टाचार विरोधी सेना नामक संगठन भी चलाते हैं।