बिहार में शादी समारोह में भोज खाने के बाद दुल्हन समेत 50 लोग हुए बीमार, 12 की हालत गंभीर
भोजपुर (बिहार) के शाहपुर थाना क्षेत्र में एक शादी समारोह में सोमवार रात को भोज खाने के बाद दुल्हन समेत करीब 50 लोग बीमार हो गए। इनमें से करीब 12 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और फूड पॉइज़निंग से उनके बीमार होने की बात कही जा रही है।
read more at हिन्दुस्तान


