Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण की मांग कर रहे प्रदर्शनकारियों व पुलिस के बीच हुई झड़प, कई घायल

short by खुशी / on Friday, 1 September, 2023
जालना (महाराष्ट्र) में शुक्रवार को मराठा आरक्षण की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों व पुलिस के बीच झड़प हो गई जिसके बाद पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया व आंसू गैस के गोले छोड़े। रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रदर्शनकारियों द्वारा किए गए पथराव में कम-से-कम 18 पुलिसकर्मी व लाठीचार्ज में 20 प्रदर्शनकारी घायल हो गए।