बिहार राजभवन से गतिरोध के बीच शिक्षा विभाग ने 15 मार्च को फिर बुलाई कुलपतियों की बैठक
बिहार राजभवन से गतिरोध के बीच शिक्षा विभाग ने 15 मार्च को कुलपतियों, कुलसचिवों और परीक्षा नियंत्रकों की बैठक बुलाई है। पहले यह बैठक 9 मार्च को होनी थी। इससे पहले 28-फरवरी को विभाग ने बैठक बुलाई थी जिसमें राजभवन के आदेश के बाद वीसी शामिल नहीं हुए थे और कार्रवाई स्वरूप विभाग ने कुलपतियों का वेतन रोक दिया था।
read more at हिन्दुस्तान


