Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बिहार में गिरफ्तारी के बाद फूट-फूटकर रोने लगे जेडीयू एमएलसी राधाचरण साह: रिपोर्ट्स

short by आयुषी श्रीवास्तव / on Thursday, 14 September, 2023
बालू के अवैध कारोबार और अन्य वित्तीय गड़बड़ियों के आरोप में बुधवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद जेडीयू एमएलसी राधाचरण साह कथित तौर पर फूट-फूटकर रोने लगे थे। बकौल रिपोर्ट्स, पटना (बिहार) में हाजत में रखे गए राधाचरण साह बीती रात सो नहीं पाए और तबीयत खराब होने के चलते उन्होंने खाना नहीं खाया।