राजस्थान के खेल विभाग में 50 पदों पर होगी भर्ती, सीएम गहलोत ने दी मंज़ूरी
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने खेल विभाग में 50 नए पद सृजित करने के प्रस्ताव को मंज़ूरी दी है। इसके तहत संभाग स्तर पर खेल प्रबंधक के 10 पद सृजित होंगे जिनमें से 5 पद सीधी भर्ती और 5 पद पदोन्नति के ज़रिए भरे जाएंगे। इसके अलावा ज़िला स्तर पर सहायक खेल प्रबंधक के 40 पद सृजित होंगे।
read more at राजस्थान सरकार


