कर्नाटक में कोविड-19 के उच्च जोखिम वाले देशों से आए लोगों को 7 दिन तक होना पड़ेगा क्वारंटीन
कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. के. सुधाकर ने कहा है कि चीन, जापान, दक्षिण कोरिया, सिंगापुर और थाईलैंड जैसे कोविड-19 के उच्च जोखिम वाले देशों से राज्य में आए यात्रियों को 7 दिनों के लिए क्वारंटीन होना पड़ेगा। गाइडलाइन्स के मुताबिक, "चीन, हॉन्ग-कॉन्ग, जापान, दक्षिण कोरिया, सिंगापुर और थाईलैंड से आए यात्रियों को लक्षण दिखने पर तुरंत आइसोलेट किया जाएगा।"


