Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

राजस्थान पुलिस ने 1 वर्ष से फरार चल रहे बदमाश पर रखा '50 पैसे' का इनाम

short by अनुज श्रीवास्तव / on Tuesday, 13 February, 2024
झुंझुनू (राजस्थान) के एसपी देवेंद्र कुमार बिश्‍नोई ने करीब 1 वर्ष से फरार चल रहे आर्म्स ऐक्ट के आरोपी पर '50 पैसे' का इनाम घोषित किया है। एसपी के मुताबिक, यह इनाम अपराधी को उसकी औकात बताएगा और उसे समझ आएगा कि समाज में उसकी कितनी कम वैल्यू है। एसपी के आदेश की यह कॉपी ऑनलाइन वायरल हो गई है।