Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बिहार में शादी समारोह में वरमाला के दौरान हर्ष फायरिंग का वीडियो हुआ वायरल

short by चंद्रमणि झा / on Sunday, 25 June, 2023
कटिहार (बिहार) में एक शादी समारोह में वरमाला के दौरान दूल्हा-दुल्हन के सामने हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल हो गया है। वीडियो सामने आने पर लोगों ने कार्रवाई की मांग की है। दरअसल, बिहार पुलिस ने हाल ही में एडवाइज़री जारी कर कहा था कि हर्ष फायरिंग करने पर 2 साल जेल या ₹1 लाख जुर्माना या दोनों सज़ा मिलेगी।