लगातार तीन दिन तक उच्चतम स्तर पर बंद होने के बाद गिरावट के साथ बंद हुए सेंसेक्स और निफ्टी
बीएसई का सेंसेक्स गुरुवार को 132.04 अंक लुढ़ककर 69,521.69 और एनएसई का निफ्टी 36.55 अंक गिरकर 20,901.15 पर बंद हुआ। इससे पहले सेंसेक्स और निफ्टी लगातार तीन कारोबारी दिनों तक सर्वकालिक उच्च स्तर पर बंद हुए थे। सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से 18 कंपनियों के शेयरों में गिरावट रही और सर्वाधिक गिरावट भारती एयरटेल के शेयरों में रही।
read more at ABP न्यूज़


