राहुल गांधी ने शेयर की कानपुर स्टेशन पर पुलिस भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों की भीड़ की तस्वीर
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों की भारी भीड़ की एक तस्वीर 'X' पर शेयर की है। राहुल ने लिखा, "यूपी का हर तीसरा युवा आज बेरोज़गारी की बीमारी से ग्रसित है।" गौरतलब है कि इस भर्ती परीक्षा के लिए 50 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।
read more at X (formerly Twitter)


