Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

ओडिशा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष महेश्वर मोहंती का 67 वर्ष की उम्र में हुआ निधन

short by अभिजात कांडपाल / on Tuesday, 7 November, 2023
ओडिशा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष 67 वर्षीय महेश्वर मोहंती का भुवनेश्वर के एक निजी अस्पताल में मंगलवार सुबह निधन हो गया। मोहंती को बीमारी के चलते करीब 1 हफ्ते पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके निधन पर राज्य के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने शोक जताते हुए कहा कि राज्य के विकास में उनका योगदान हमेशा याद किया जाएगा।