राजस्थान के कोटा में 21 वर्षीय छात्र ने एनईईटी की परीक्षा में फेल होने के बाद की खुदकुशी
कोटा (राजस्थान) में एक 21-वर्षीय छात्र ने एनईईटी की परीक्षा में फेल होने के बाद कथित तौर पर आत्महत्या कर ली है। गुरुवार सुबह दिल्ली से कोटा पहुंचे समस्तीपुर (बिहार) निवासी छात्र का शव उसके कमरे में फंदे से लटका मिला। छात्र एक कोचिंग संस्थान में परीक्षा की तैयारी कर रहा था और एनईईटी में यह उसका दूसरा प्रयास था।
read more at ABP न्यूज़


