जेट एयरवेज़ के संस्थापक नरेश गोयल को 11 सितंबर तक ईडी की हिरासत में भेजा गया
जेट एयरवेज़ के संस्थापक नरेश गोयल को विशेष पीएमएलए अदालत ने ₹538 करोड़ के बैंक धोखाधड़ी मामले में शनिवार को 11 सितंबर तक प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की हिरासत में भेज दिया। इससे पहले ईडी ने जुलाई में गोयल से जुड़े 6-7 ठिकानों पर छापेमारी की थी। इस साल मई में सीबीआई ने इससे संबंधित एक एफआईआर भी दर्ज की थी।
read more at News18 हिंदी


