यूपी में एटीएम से निकलने लगी 5 गुना रकम, लोगों ने निकाले अतिरिक्त ₹3.90 लाख
बरेली (उत्तर प्रदेश) में एसबीआई के एटीएम से 5 गुना रकम निकलने की खबर मिलने के बाद एटीएम के बाहर भीड़ जुटने का मामला सामने आया है। एटीएम संभालने वाली संस्था के डायरेक्टर ने कहा है कि लोगों ने एटीएम से लगभग ₹3.90 लाख अतिरिक्त निकाल लिए हैं। उन्होंने लोगों से ज़्यादा निकले पैसे वापस करने की अपील की है।
read more at हिन्दुस्तान


