शाहरुख सेट पर खुद का मज़ाक उड़ाते हैं, माहौल खुशनुमा रहता है और कोई डरता नहीं: बमन ईरानी
अभिनेता बमन ईरानी ने शाहरुख खान को लेकर कहा है कि वह नए लोगों के लिए फिल्म के सेट का माहौल खुशनुमा बना देते हैं जिससे फिल्म अच्छी बनती है। उन्होंने कहा, "लोग आते हैं, उन्हें अच्छा लगता है...शाहरुख के आने से एक एनर्जी महसूस होती है। कोई डरता नहीं...शाहरुख मज़ाक करते हैं और खुद को लेकर मज़ाक करते हैं।"


