Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बाजा बजाते-बजाते खुद ही बैंड बन गए: ओपी राजभर के एनडीए में लौटने पर सपा नेता शिवपाल

short by उमंग शुक्ला / on Monday, 17 July 2023
जसवंतनगर (यूपी) से विधायक व सपा नेता शिवपाल सिंह यादव ने सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के एनडीए में लौटने पर पार्टी प्रमुख ओपी राजभर का एक पुराना वीडियो ट्वीट कर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने लिखा, "बाजा बजाते-बजाते खुद ही बैंड बन गए।" वीडियो में राजभर 'बीजेपी का बाजा न बजाया तो हम ओपी राजभर नहीं' कहते नज़र आ रहे हैं।