राजस्थान पुलिस ने लॉरेंस व गोदारा गिरोह के 13 ठिकानों पर की छापेमारी, 7 सदस्य गिरफ्तार
राजस्थान पुलिस ने फलोदी में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई व रोहित गोदारा गिरोह के 13 ठिकानों पर छापेमारी कर इनके 7 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए लोगों में लोहावट का हिस्ट्रीशीटर मनीष बिश्नोई शामिल है जिसके खिलाफ 27 मामले दर्ज हैं। बकौल पुलिस, आरोपियों के पास से 2 वाहन भी ज़ब्त किए गए हैं।
read more at India TV Hindi


