मां से कहा था 'कल डेब्यू है', अगले दिन सोकर उठा तो पता चला उनका देहांत हो गया: पाक के नसीम
19-वर्षीय पाकिस्तानी पेसर नसीम शाह ने बताया है कि उनके डेब्यू से एक दिन पहले मां ने उन्हें फोन किया था। उन्होंने कहा, "मैंने उनसे कहा था, 'कल मेरा डेब्यू है...आपको मैच देखना होगा...मैं टीवी पर लाइव रहूंगा'।" नसीम ने कहा कि जब वह अगले दिन सोकर उठे तो मैनेजमेंट ने बताया कि उनकी मां का देहांत हो गया है।
read more at Hindustan Times


