Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

राजस्थान में शख्स ने पत्नी पर पेचकस से किया वार, अस्पताल में मृत घोषित किए जाने पर हुआ फरार

short by अनुज श्रीवास्तव / on Tuesday, 18 July 2023
जयपुर (राजस्थान) में झगड़े के बाद 26-वर्षीय शख्स ने पत्नी पर कथित तौर पर पेचकस से दर्जनों वार कर हत्या कर दी। बकौल रिपोर्ट्स, हमले में पत्नी के बेहोश होने के बाद वह उसे अस्पताल ले गया था लेकिन डॉक्टरों द्वारा महिला को मृत घोषित किए जाने के बाद वह भाग गया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया है।