झारखंड में मुहर्रम का जुलूस निकालने के दौरान करंट की चपेट में आने से 4 लोगों की हुई मौत
झारखंड के बोकारो में शनिवार सुबह मुहर्रम का जुलूस निकालने के दौरान करंट की चपेट में आने से 4 लोगों की मौत हो गई जबकि करीब 10 अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक, लोहे की रॉड में लगा एक झंडा ऊपर से जा रहे बिजली के तार के संपर्क में आ गया था जिसके चलते यह हादसा हुआ।
read more at भाषा


