हिमाचल प्रदेश में पहाड़ से अचानक गिरे बड़े पत्थर से बाल-बाल बची कार, सामने आया वीडियो
हिमाचल प्रदेश में कालका-शिमला हाइवे पर अचानक हुए भूस्खलन के दौरान गिरे एक बोल्डर से बाल-बाल बची एक कार का वीडियो ऑनलाइन सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, कार में सवार लोग शिमला से चंडीगढ़ जा रहे थे। पिछले कुछ दिनों में राज्य में भूस्खलन की कई घटनाएं हुई हैं और रिपोर्ट्स के मुताबिक, गुरुवार को धर्मपुर-कसौली रोड धंस गई।
read more at News18 हिंदी


