मैंने और मज़हर ने भागकर सिंगापुर में की थी शादी, 2 लोग बने थे गवाह: ज़ीनत अमान
ऐक्ट्रेस ज़ीनत अमान ने इंस्टाग्राम पर बताया है कि उन्होंने गुपचुप तरीके से शादी की थी। उन्होंने लिखा, "मेरी शादी बहुत ही निजी रही थी। हम (ज़ीनत और उनके पति मज़हर खान) सिंगापुर भाग गए थे और सिर्फ दो गवाहों की मौजूदगी में हमने एक साधारण समारोह में शादी की थी।" ज़ीनत ने 1985 में मज़हर से शादी की थी।


