Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

राजस्थान में बैक करते समय ड्राइवर ने महिला पर चढ़ाया पिकअप वाहन, कमर व कूल्हे की हड्डी टूटी

short by उमंग शुक्ला / on Saturday, 27 January, 2024
अजमेर (राजस्थान) में एक फैक्ट्री परिसर में शुक्रवार को एक ड्राइवर ने बैक करते समय एक 54 वर्षीय महिला पर पिकअप वाहन चढ़ा दिया जिसका वीडियो सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस हादसे में महिला की कमर व कूल्हे की हड्डी टूट गई और उसे अस्पताल ले जाया गया। वहीं, घटना के बाद ड्राइवर मौके से फरार हो गया।
read more at Public