यूपी में ₹25,000 का इनामी बदमाश एनकाउंटर में हुआ ढेर, 11 दिन पहले दारोगा को मारी थी गोली
मेरठ (उत्तर प्रदेश) में 22 जनवरी को एक दारोगा को गोली मारने वाले विनय नामक ₹25,000 के इनामी बदमाश को पुलिस ने शनिवार रात एनकाउंटर में ढेर कर दिया। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण के अनुसार, विनय ने भागने की कोशिश करते हुए पुलिस टीम पर फायरिंग की जिसमें एक सिपाही घायल हो गया और जवाबी कार्रवाई में उसे गोली लगी।
read more at ABP न्यूज़


