Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बिहार में शख्स ने पत्नी के गर्भ में लड़की होने का पता चलने पर गला दबाकर की उसकी हत्या

short by अनुज श्रीवास्तव / on Wednesday, 25 October, 2023
नालंदा (बिहार) में एक शख्स ने 30-वर्षीय गर्भवती पत्नी के साथ मारपीट के बाद उसकी गला दबाकर हत्या कर दी है। मृतका के परिजन के मुताबिक, पत्नी का अल्ट्रासाउंड कराने पर गर्भ में लड़की होने की बात पता चलने पर शख्स ने घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद से फरार आरोपी का 1 बेटा और 2 बेटी हैं।