Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

राजस्थान में ₹1,400 करोड़ की लागत से बने देश के पहले हेरिटेज रिवर फ्रंट का हुआ लोकार्पण

short by अक्षत मित्तल / on Tuesday, 12 September, 2023
राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी ने मंगलवार को कोटा (राजस्थान) में ₹1,400 करोड़ की लागत से बने चंबल रिवर फ्रंट का लोकार्पण किया। यह देश का पहला हेरिटेज रिवर फ्रंट है। इस रिवर फ्रंट पर भगवान विष्णु के दशावतार की मूर्ति के साथ-साथ चंबल माता की 225 फीट ऊंची संगमरमर से बनी मूर्ति भी स्थापित की गई है।