Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

राजस्थान में पेशी से लौट रहे शख्स पर हुआ हमला, बदमाशों ने आंखों में मिर्च पाउडर डालकर पीटा

short by खुशी / on Saturday, 16 September, 2023
पाली (राजस्थान) के सोजत में हाईवे पर कैंपर वाहन सवार अज्ञात बदमाशों द्वारा एक शख्स की कार को टक्कर मारने के बाद उससे मारपीट करने का मामला सामने आया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, बदमाशों ने शख्स की आंखों में मिर्च पाउडर डालकर उसे डंडों से पीटा। बकौल रिपोर्ट्स, घटना के समय शख्स किसी मामले की पेशी से लौट रहा था।