बिहार कैबिनेट की बैठक में आज किन प्रमुख प्रस्तावों को दी गई मंज़ूरी?
बिहार कैबिनेट की बैठक में मंगलवार को 14 प्रस्तावों को मंज़ूरी दी गई। इसमें नाबार्ड के सहयोग से ₹107.69 करोड़ की लागत से 100 पशु चिकित्सालयों और ₹225 करोड़ की लागत से 17 ज़िला स्तरीय व एक राज्य स्तरीय संसाधन एवं प्रशिक्षण केंद्र के निर्माण की मंज़ूरी मिली। वहीं, परिवहन विभाग में 35 पदों के सृजन की मंज़ूरी दी गई।
read more at हिन्दुस्तान


