Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

देश में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 3,962 केस सामने आए, सक्रिय मामले 40,000 से कम हुए

short by अनुज श्रीवास्तव / on Thursday, 4 May, 2023
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 3,962 नए मामले सामने आए जो बुधवार को रिपोर्ट हुए 3,720 मामलों से 6% अधिक है। इस दौरान देश में सक्रिय मामलों की संख्या 40,177 से घटकर 36,244 हो गई। वहीं, इस अवधि में देश में कोविड-19 संक्रमण से 7,873 लोग ठीक हुए।