यूपी में बच्चे को गोद में लेकर सड़क पर धरना दे रही महिला को पुलिसकर्मियों ने घसीटकर हटाया
लखीमपुर खीरी (उत्तर प्रदेश) का एक वीडियो सामने आया है जिसमें बच्चे को गोद में लेकर सड़क पर धरना दे रही महिला को कुछ पुलिसकर्मी घसीटकर हटाते दिख रहे हैं। पुलिस के मुताबिक, महिला का उसके देवर से विवाद हो गया था जिसके बाद वह सड़क पर बैठ गई थी और कोई दुर्घटना न हो इसलिए उसे हटाया गया।
read more at हिन्दुस्तान


