यूपी में 25 वर्षीय सिपाही ने सरकारी राइफल से अपने सिर में गोली मारकर की आत्महत्या
बरेली (उत्तर प्रदेश) में तैनात एक 25 वर्षीय सिपाही ने शुक्रवार शाम सरकारी राइफल से अपने सिर में कथित तौर पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। बकौल पुलिस, महाशिवरात्रि पर मंदिर से ड्यूटी खत्म कर लौटने के बाद सिपाही ने मोबाइल स्विच ऑफ कर यह कदम उठाया। पुलिस का मानना है कि पारिवारिक कारणों के चलते उसने खुदकुशी की है।
read more at भाषा


