Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बिहार में नववर्ष के पहले दिन चाकू मारकर की गई युवक की हत्या, हफ्तेभर बाद होने वाली थी शादी

short by अनिल कुमार / on Tuesday, 2 January, 2024
अररिया (बिहार) में नववर्ष के पहले दिन सोमवार को नसीम नामक 22-वर्षीय युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई और मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। बकौल पुलिस, नसीम कैश कलेक्शन का काम करता था और आरोपी से किस्त की राशि लेनी थी। नसीम के परिजन ने बताया कि हफ्तेभर बाद उसकी शादी होने वाली थी।