पुलिस अफसर ने असम में 15 वर्षीय घरेलू सहायिका का महीनों तक किया 'यौन उत्पीड़न'
गोलाघाट (असम) में किरण नाथ नामक पुलिस उपाधीक्षक को 15 वर्षीय घरेलू सहायिका का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शिकायत का हवाला देते हुए बताया कि अधिकारी बीते कुछ महीनों से नाबालिग का यौन उत्पीड़न कर रहा था। डीजीपी जीपी सिंह ने कहा कि सबूतों के आधार पर डीएसपी को गिरफ्तार किया गया।
read more at इंडिया टीवी


