Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

18 वर्षीय लड़की का रेप करने को लेकर नेपाली क्रिकेटर लामिछाने को सुनाई गई 8 साल की सज़ा

short by नूतन कुमार गुप्ता / on Wednesday, 10 January, 2024
नेपाल के काठमांडू ज़िला कोर्ट ने 23-वर्षीय क्रिकेटर संदीप लामिछाने को 2022 में होटल में एक 18-वर्षीय लड़की का रेप करने के मामले में 8 साल जेल की सज़ा सुनाई है। अदालत ने लामिछाने पर 3 लाख नेपाली रुपए का जुर्माना लगाया है। वहीं, पीड़िता को 2 लाख नेपाली रुपए का मुआवज़ा देने का भी आदेश दिया गया है।