बिहार में ट्रक की टक्कर से शिक्षक काउंसलिंग के लिए गए कार सवार जीजा-साली की हुई मौत
नवादा (बिहार) में रविवार को तेज़ रफ्तार ट्रक ने एक कार को टक्कर मार दी जिससे उसमें सवार दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान 35-वर्षीय मोहम्मद इरफान व 25-वर्षीय साईबा के रूप में हुई जो रिश्ते में जीजा-साली थे। हाल ही में बीपीएससी से शिक्षक नियुक्त हुई साईबा की सिवान से काउंसलिंग करवाकर इरफान लौट रहा था।
read more at ABP न्यूज़


