साफ आसमान होने के कारण दिल्ली से दिखाई दिया शनि ग्रह, वीडियो आया सामने
'Anime-kungfu' नामक एक रेडिट यूज़र ने शनि ग्रह का एक वीडियो शेयर कर दावा किया कि यह दिल्ली से दिख रहा था। यूज़र ने लिखा, "हम सौभाग्यशाली हैं कि पिछली रात आसमान अपेक्षाकृत साफ था...इसलिए मैंने ऐस्ट्रोफोटोग्राफी करने का फैसला किया...यह वीडियो जीएसओ 12-इंच डॉबसोनियन (टेलिस्कोप) पर आईफोन 14 प्रो माउंट करके तकरीबन 1:30 बजे रात में रिकॉर्ड किया गया।"
read more at Inshorts


